जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गम्भीर रहे और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी– —–प्रभारी जिलाधिकारी।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मुसाफिरखाना में किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की जन समस्या सुनकर मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये। उन्हेाने कहा कि शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर निस्तारित शिकायतों को समय से अपलोड किया जाए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में शिकायत को लंबित न रखा जाये शिकायत का त्वरित गति से निस्तारण होना चाहिए। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंचना चाहिए संबंधित अधिकारी जनता को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विशेष ध्यान दे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एम श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना महात्मा सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply