[object Promise]
रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
देवरिया । मुसहर बाहुल्य ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुसहर बस्ती में शिविर लगाकर बच्चो को विभिन्न प्रकार के टीके एवं जरुरतमंद लोगो का इलाज करायेगें। साथ ही अन्त्योदय कार्ड एवं आवास की l सुविधा करने साथ-साथ समस्त प्रकार के पेंशन हेतु सर्वे कर चिन्हित करते हुए पेंशन से लाभान्वित करने की प्रक्रिया को भी सुनिष्चित करें।
उक्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को देते हुए कहा कि मनरेगा अन्तर्गत कार्य चालू अवस्था में रखा जाय तथा श्रम विभाग द्वारा समस्त श्रमिकों का पंजीयन कराया जाय। जिला पंचायत राज अधिकारी अभियान चलाकर नाली/खडन्जा,अन्त्योदय कार्ड एवं आवास की सुविधा की जाय। समस्त प्रकार के पेंशन हेतु सर्वे कर चिन्हित करते हुए पेंशन से लाभान्वित कराया जाय। दीपावली पर्व के अवसर पर समस्त अधिकारी मुहसर बस्तियों का भ्रमण कर अपने-अपने विभागीय योजनाओं का अनुश्रण करें। ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
Leave a Reply