मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान- उत्तर प्रदेश में भी NRC लागू करेंगे ?

[object Promise]

लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो हम उत्तर प्रदेश में भी NRC लागू करेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी ने असम में एनआरसी लागू करने के फैसले को साहसिक निर्णय बताया है।

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘कोर्ट के आदेश को लागू करना साहसिक निर्णय है। हम लोगों को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इसके लिए बधाई देना चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो हम उत्तर प्रदेश में भी ऐसा करेंगे।’

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा, ‘असम में जिस तरह से एनआरसी को लागू किया गया है, वह सीखने वाला है। वहां के अनुभव के आधार पर हम भी शुरुआत कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। यह गरीबों का अधिकार अवैध घुसपैठियों को छीनने से रोकेगा।’

बता दें इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि असम की तरह हरियाणा में भी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य में कानून आयोग के गठन करने के लिए भी विचार किया जा रहा है तथा समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों की सेवायें लेने के लिये अलग से एक स्वैच्छिक विभाग का गठन किया जायेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *