मुख्यमंत्री ने झांसी में आग से लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी में सीपरी बाजार थाना अन्तर्गत लहर गिर्द में लगी भीषण आग से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पास देवी मंदिर के पास एक मकान में सोमवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहां जेके उदैनियां के घर में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कमरे में सो रहे पांच लोगों में से चार की जिंदा जलकर मौत हो गई।

आग लगने की भनक लगते ही पड़ोसी सक्रिय हो गए और सीढ़ी लगाकर चार लोगों को बचा लिया। हादसे में जगदीश, कुमुदबाला, रजनी और एक बच्चे की मौत हो गई है। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पड़ोसियों ने जिन चार लोगों को बचाया, वह छत पर सो रहे थे। वहां पर मौजूद सभी लोग इस घटना को लेकर बड़ी साजिश की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आग की चपेट में आने से चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही घटना में गंभीर रूप से घायल के उपचार की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के सीपरी बाजार थाना अन्तर्गत लहर गिर्द में भीषण आग के हादसे के पीडि़तों को हर संभव मदद के साथ राहत प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *