मीडिया और जिला प्रशासन के मध्य मधुर एवं सौहार्द पूर्ण संबंध बनाये रखना स्थायी समिति का उद्देश्य…..डीएम

[object Promise]

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रेस स्थायी समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में आज नव गठित जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर पत्रकारों और जिला प्रशासन के मध्य मधुर एवं सौहार्द पूर्ण संबंध बनाये रखने और प्रेस की स्वतन्त्रता को अक्षुण्य बनाये रखने के उद्देश्य से शासन से प्राप्त दिशानिर्देशों के क्रम में पत्रकार स्थायी समिति का गठन किया गया है। उन्होंने प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को प्रत्येक स्थिति में उत्तरदायित्व पूर्ण रिपोटिंग करने का आह्वान करते हुए कहा कि मीडिया को शासन की विभिन्न योजनाओं नीतियों एवं कार्यक्रमों की रिपोटिंग करते समय क्रियान्वयन में कमियां दिखने पर प्रशासनिक पक्ष को भी समावेशित करते हुए संतुलित रिपोटिंग करना चाहिए ताकि शासन प्रशासन की छवि अनाश्वक धूमिल न हो तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आम जन में नकारात्मक संदेश न जाये। बैठक में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी/संयोजक प्रेस स्थायी समिति शिव दर्शन यादव ने अवगत कराया कि जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों तथा जिला प्रशासन के मध्य मधुर एवं सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने तथा पत्रकार उत्पीड़न संबंधी शिकायतों पर विचार कर उनका निस्तारण करना है, विशेषकर पुलिस द्वारा पत्रकारों का उत्पीडन के प्रश्न पर विचार करना तथा साथ ही साथ यदि जिला स्तरीय अधिकारियों की कोई शिकायत स्थानीय पत्रकारों के प्रति हो तो उन पर भी इस समिति में विचार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि पत्रकार उत्पीडन से संबंधित जिला स्थायी समिति के माध्यम से पत्रकारों की केवल वास्तविक पत्रकारिता संबंधी कठिनाईयों का जिला स्तर पर प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने का मन्तव्य है। बैठक में उक्त के अतिरिक्त प्रेस स्थाई समिति के सदस्य संतोष श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, दिनकर श्रीवास्तव तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पांडे मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *