मीट निर्यातक कंपनी इंडार्गो के कर्मचारियों के पास से साढ़े 22 लाख रुपये बरामद किए गए

[object Promise]
कानपुर। उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक मीट निर्यातक कंपनी इंडार्गो के कर्मचारियों के पास से साढ़े 22 लाख रुपये बरामद किए हैं। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनकम टैक्स के अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गए हैं। आरोपियों की कार भी पुलिस के कब्‍जे में है।
कलक्टरगंज की सीओ श्वेता यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से रकम का ब्यौरा मांगा गया है। उनका दावा है कि रुपये पेमेंट में मिले हैं। इनकम टैक्स की टीम मौके पर आ चुकी है। उधर, उन्‍नाव की प्रसिद्ध मीट निर्यातक कंपनी इंडार्गो के कर्मचारियों का कहना है कि वे कानपुर में कैश कलेक्‍शन के लिए आए थे। कलेक्‍शन के बाद वे वापस कार से उन्‍नाव लौट रहे थे कि रास्‍ते में कलक्टरगंज पुलिस ने घंटाघर चौराहा पर उनको रोक लिया।
बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को देख लेने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों से भी उन्‍होंने अभद्रता की। फिलहाल पुलिस दोनों कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *