मिस यूपी का ताज गोरखपुर की साक्षी आर्या, मिस इंडिया का ताज दिल्ली की सानिया के सिर सजा

[object Promise]

फर्रुखाबाद। युवा महोत्सव के आयोजन में सुबह से ही सुन्दरियों में रेड कारपेट पर पसीना बहा रही थी। शाम होते होते कही खुशी तो कही हम का माहौल छा गया । दिल्ली की सानिया शेख के सिर मिस इंडिया का ताज सज गया । मिस यूपी का खिताब गोरखपुर की साक्षी आर्या के सिर सजा ।

शहर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में सुन्दरियों की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे मिस्टर माडल फर्रुखाबाद संगम सिंह, मिस माडल निकिता गंगवार, मिस्टर फर्रुखाबाद शिवम दीक्षित व मिस्टर प्रिंस का खिताब हर्षित मिश्रा व मिस्टर ग्रांड फर्रुखाबाद यश महाजन कायमगंज के बने। कायमगंज की ही दिव्या गंगवार को मिस फर्रुखाबाद का ताज मिला। फर्रुखाबाद की मिस एंजिल काजोल त्रिपाठी व मिस प्रिंसेज मीनू गौतम रही।

[object Promise]
cat-vauk 3

मिस माडल उत्तर प्रदेश का ताज एटा की अनामिका सोलंकी और मिस यूपी एंजिल का ताज लखनऊ की आकांक्षा श्रीवास्तव को पहनाया गया। मिस उत्तर प्रदेश प्रिंसेज लखीमपुर की आंचल वर्मा, मिस यूपी अर्थ मुजफ्फरनगर की कोमल त्यागी, मिस ग्रांड यूपी आगरा की यासमीन खान और मिस प्रिटी यूपी इलाहाबाद की शिवांगी सिंह को चुना गया। जबकि मिस्टर यूपी कानपुर के करन सिंह बने।

[object Promise]
mistar-up

मिस्टर यूपी प्रिंस कानपुर के सौरभ पाठक, मिस्टर ग्राउंड यूपी निशांत जायसवाल, मिस्टर माडल यूपी हर्षित मिश्रा को चुना गया। इसके अलावा मिस्टर हैंडसम इंडिया के विनर का ताज अमृतसर के साहिल चोपड़ा को मिला। मिस प्रिटी इंडिया का ताज दिल्ली की हार्दिका सचदेवा को पहनाया गया।
मिस ग्रांड इंडिया मुंबई की सिमरनजीत कौर को चुना गया। इसके अलावा मिस ग्रांड माडल आफ इंडिया गोरखपुर की नेहा साध्वी बनी। निर्णायक मंडल में डा. जितेन्द्र कटियार , रफी अंसारी , मंजू मिश्रा , स्वाती आदि थे ।

[object Promise]
mis-inda 4

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी ने किया । समिति के अध्यक्ष संदीप शर्मा , डा. अनुपम दुबे , पुष्पेंद्र यादव , संजीव मिश्रा , सौभाग्यवती राजपूत आदि मौजूद रहे । विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी व सांसद मुकेश राजपूत की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत ने भी रैंप पर उतरकर कैटवाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया । उधर रैप पर चलते समय कई प्रतिभागी गिरते गिरते बचे । वहीं पुलिस ने कड़ी नजर रखी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *