[object Promise]
गोरखपुर । गोरखपुर मिशन 2019 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भजापा गोरक्षप्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव में जीत का मंत्र दिया। क्षेत्रीय इकाई के अलावा गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के सभी जिलों के अध्यक्षों के साथ उन्होंने बैठक ली। सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में अभी से जुट जाएं। नवंबर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गोरखपुर क्षेत्र में संभावित दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। इसके पूर्व गोरखपुर दौरे पर आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
दिन भर मंदिर में ही रहें योगी
बुधवार को योगी आदित्यनाथ सुबह से ही मंदिर परिसर में बने अपने आवास पर ही रहे। बुधवार को उनका कहीं आने जाने का कोई कार्यक्रम नहीं रहा। शहर में विकास कार्य व सफाई व्यवस्था का जायजा लेने आये नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 10 बजे मन्दिर पहुंचे और गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर की स्थिति के बारे में चर्चा की।
सुबह पूजा के बाद सुनी फरियाद
सीएम योगी आदित्यनाथ नवरात्र पर गोरखपुर में हैं। वह मंगलवार शाम वहां पहुंचे। बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में देवी की पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने फरियादियों से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीएम ने बैठक की। उन्हें दशहरा पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री विजयदशमी तक रहेंगे। विजयदशमी पर उनकी अगुवाई में भव्य ऐतिहासिक जुलूस निकलेगा।
Leave a Reply