मा0 मंत्री, आबकारी एंव मद्य निषेध, जनपद प्रभारी जय प्रताप सिंह 27 जून को जनपद भ्रमण पर आयेंगे।

मा0 मंत्री, आबकारी एंव मद्य निषेध, जनपद प्रभारी जय प्रताप सिंह 27 जून को जनपद भ्रमण पर आयेंगे।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 26 जून, मा0 मंत्री, आबकारी एंव मद्य निषेध, जनपद प्रभारी श्री जय प्रताप सिंह 27 जून को जनपद भ्रमण हेतु आगमन पूर्वान्ह 09ः30 बजे निरीक्षण भवन लो0नि0वि0 सुलतानपुर में होगा। जनपद प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति, कानून व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

मा0 मंत्री, आबकारी एंव मद्य निषेध, जनपद प्रभारी जय प्रताप सिंह 27 जून को जनपद भ्रमण पर आयेंगे।

उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने देते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध/प्रभारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह 27 जून को पूर्वान्ह 09ः30 बजे निरीक्षण भवन लो0नि0वि0 पहुंचेंगे तथा पूर्वान्ह 10ः30 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक जिला योजना वर्ष 2019-20 को अन्तिम रूप देने सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करेंगे । उन्होंने बताया कि जनपद प्रभारी मंत्री इसी तिथि को अपरान्ह 01 बजे से 02 बजे तक आरक्षित/लंच तथा अपरान्ह 02 बजे से 03 बजे तक कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे एवं अपरान्ह 03 बजे से 06 बजे तक विद्युत/शिक्षा व्यवस्था व अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे तत्पश्चात स्टाफ कार द्वारा लखनऊ के लिये प्रस्थान करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *