रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर 24 जून, मा0 मंत्री, आबकारी एंव मद्य निषेध, जनपद प्रभारी श्री जय प्रताप सिंह 27 जून को जनपद भ्रमण हेतु आगमन होगा। जनपद प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति, कानून व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी के पत्र के माध्यम जो जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा आज इस कार्यालय को सायंकाल उपलब्ध कराते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध/प्रभारी मंत्री जी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 27 जून को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से जिला योजना वर्ष 2019-20 को अन्तिम रूप देने सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करेंगे । जनपद प्रभारी मंत्री इसी तिथि को अपरान्ह 12ः30 बजे से कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, 01ः30 बजे से आरक्षित/लंच तथा अपरान्ह 02ः30 बजे से विद्युत/शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।
Leave a Reply