पासिंग आउट परेड व अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। सीआरपीएफ कैंप त्रिशुंडी में 21 दिसंबर को होने वाले पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री जी के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक दलजीत सिंह लक्खा व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बुधवार को सीआरपीएफ कैंप सुंडी का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने हेलीपैड, पासिंग आउट परेड स्थल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल कैंप, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर स्विस कॉटेज बनाने का निर्देश दिया। मा. मुख्यमंत्री जी की विशेष सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
Leave a Reply