मा. प्रभारी मंत्री जी का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। मा. राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0, मोहसिन रजा जी का एक दिवसीय दिनांक 25 अक्टूबर 2019 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। मा. प्रभारी मंत्री 25 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट गौरीगंज पहुंचकर मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्घाटित एवं प्रसारित लाइव तथा वेब पोर्टल कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद मा. प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट में उक्त योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद मा. प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। तदुपरांत मा. प्रभारी मंत्री शाम 4:00 बजे लखनऊ को प्रस्थान करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *