रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर । जनपद में शीघ्र ही माॅ का रसोई घर योजना संचालित की जायेगी, जिसके अन्तर्गत गरीबों को प्लास्टिक के बदले मुफ्त भोजन दिया जायेगा।
यह विचार जनपद की सांसद मेनका संजय गाँधी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक में प्रकट किया। उन्हांेने कहा कि इस योजना के तहत जहां एक और खराब प्लास्टिक का उचित प्रबन्धन हो सकेगा, वहीं खराब प्लास्टिक को माॅ के घर में लाने वाले गरीब परिवारों को उसके बदले मुफ्त भोजन भी मिल सकेगा। इसके साथ ही इस योजना के तहत एकत्रित होने वाली भारी मात्रा में खराब प्लास्टिक का प्रबन्धन सड़क के निर्माण में किया जायेगा। इसके लिये उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को दिसम्बर तक कार्य योजना को तैयार किये जाने के निर्देश दिये। नगर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सांसद मेनका संजय गाँधी ने डेरी नगर की स्थापना पर गम्भीरता से विचार करते हुए भूमि के चिन्हांकन के कार्य में गति लाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को देते हुए कहा कि डेरी नगर की स्थापना से नगर की सभी डेरियां/पशु डेरी नगर में रखे जायेंगे। जिससे नगर की साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्वशिक्षा अभियान, समेकित विद्युत विकास योजना, नलकूप, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मुद्रा लोन आदि बिन्दुओं सहित आयुष्मान कार्ड निर्गत करने की प्रगति नवोदय विद्यालय के भूमि चिन्हांकन की प्रगति, कादीपुर बस अड्डा की प्रगति, ट्रान्सफार्मरों की क्षमतावृद्धि की प्रगति की भी समीक्षा की गयी।
Leave a Reply