मायावती बोलीं-कानून का खौफ पैदा करें लोगों में राज्य सरकारें

[object Promise]

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने उन्नाव रेप पीड़िता के मरने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जिस उन्नाव रेप पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई उसकी कल रात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक। इस दुःख की घड़ी में बीएसपी पीड़ित परिवार के साथ है। यू.पी. सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने हेतु शीघ्र ही विशेष पहल करे, यही इंसाफ का तकाज़ा व जनता की मांग है।

बसपा प्रमुख ने आगे लिखा है कि इस किस्म की दर्दनाक घटनाओं को यूपी सहित पूरे देशभर में रोकने के निए राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करे तथा केन्द्र भी ऐसी घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए दोषियों को निर्धारित समय के भीतर ही फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून जरूर बनाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *