मायावती ने कहा- संसद में भी हो बढ़ते प्रदूषण को लेकर चर्चा, सरकार उठाए तुरंत प्रभावी कदम

मायावती ने कहा- संसद में भी हो बढ़ते प्रदूषण को लेकर चर्चा, सरकार उठाए तुरंत प्रभावी कदम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रदूषण की समस्या को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदूषण के मूल कारणों को समझकर उसपर ध्यान देना बहुत जरुरी है। सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराए और इसको लेकर तुरंत प्रभावी कार्यवाही करे।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को टि्वट कर यह मांग की। मायावती ने कहा, ”प्रदूषण देश की राजधानी दिल्ली की ही भयावह समस्या नहीं है बल्कि पूरा देश व खासकर यूपी जैसे विशाल जनसंख्या वाले प्रदेश के ज्यादातर शहर इस भयानक समस्या से पीड़ित हैं। इसके मूल कारणों को समझकर इसपर समुचित ध्यान देना अब बहुत ही जरूरी है। सरकार इसपर तुरन्त प्रभावी ध्यान दे तो बेहतर है।”

अपने दूसरे टि्वट में मायावती ने कहा कि वैसे तो सरकारी लापरवाही आदि के कारण प्रदूषण व्यापक जनसमस्या का रूप ले चुका है तथा लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। इसलिए प्रदूषण पर संसद में चर्चा के बाद इसपर ठोस नीति व कार्यक्रम बनाकर इसको सख्ती से लागू करने की जरूरत है जो जनहित का सबसे बड़ा एक काम होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *