मामूली कहासुनी में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या तीन नामजद

[object Promise]
बल्दीराय/सुल्तानपुर -हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांपा गाँव मे पति ने ही अपनी पत्नी को धारदार हथियार से रुपा सिंह(27)की पति गोपाल सिंह ने हँसिया व चाक़ू से गला रेत कर हत्या कर दी घटना लगभग दिन में 11 बजे की है। मृतका रूपा सिंह अपनी सास कुमारा के साथ गांव में ही रहती थी आरोपी गोपाल सिंह लुधियाना में रहकर नौकरी करता था।आज सुबह आरोपी गोपाल सिंह लुधियाना से वापस आया था घर पहुंचने पर किसी बात को  लेकर पत्नी से विवाद हो गया बात बढ़ने पर हंसिया व चाकू से गला रेत कर हत्या दिया l
[object Promise]
जिससें पत्नी के शरीर से काफी खून बह गया जिससें उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी केशव तारनपुर थाना कुड़वार निवासी रूपा सिंह पुत्री केशव सिंह  की शादी 2009 में हिन्दू रीति रिवाज़ से गोपाल सिंह पुत्र समर बहादुर निवासी कांपा थाना हलियापुर के साथ हुई थी। पिता ने आरोपी के मां सहित दो लोगों पर हत्या का इल्ज़ाम लगाया है l
गाँव वालों की सूचना पर हलियापुर थानाध्यक्ष मौके पर स्थित का जायजा लिया। थानाध्यक्ष हलियापुर विष्णुकांत शुक्ला ने बताया कि पिता केशव सिंह ने तीन लोगों की नामजद तहरीर दी है आरोपी मौके से फ़रार हो गया है जिसकी ग्रिफ्तारी जल्द से जल्द कर के हत्या का खुलासा किया जाएगा। लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा करा कर शव विच्छेद ग्रह सुल्तानपुर भेजा जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्यवाई की जायेगी खबर लिखे जाने तक मौके पर सी ओ बल्दीराय दलवीर सिंह मौके पर पहुंच  कर घटना का जायजा ले रहें है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *