By सत्य प्रकाश
महाराजगंज। जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई ,बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य व जिला अध्यक्ष छाया भारती ने कीबैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि पर खुशी का इजहार भी किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि केंद्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय वृद्धि की घोषणा की इस संगठन का मेहनत का दें है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ₹1500, मिनी आंगनबाड़ी का ₹1200 तथा सहायिका का ₹750 पूरे भारतवर्ष को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो का बढ़ाया गया है ।
अभी प्रदेश सरकार ने 27 अगस्त 2018 को अनुपूरक बजट में 623.59 करोड़पति अतिरिक्त व्यवस्था कर ली है। जो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का ₹4000, मिनी कार्यकर्ती को ₹3000, सहायिकाओं को ₹2000 की घोषणा जल्द ही मुख्यमंत्री योगी जी करेंगे ।जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को मानदेय ₹9500, मिनी कार्यकत्रियो का ₹ 7200 व सहायिकाओं को ₹4750 हो जाएगा। इसके बाद कार्यकत्रिया अच्छा कार्य करेगी उस को प्रोत्साहन के रूप में ₹500 रुपए मिलेगा। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि संगठन की परिणाम का ही देन है कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार आशा कार्यकत्रियो का मानदेय बढ़ा है ।जिसके लिए हम लोग प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की दिल से आभार व्यक्त करते हैं । मौर्य ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक स्तर पर जो पदाधिकारी इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे हैं उनको हटाकर वहां पुनः चुनाव किया जाएगा । इस दौरान बैठक राजमती ,सत्येंद्र पटेल, ज्ञानमती, सरोज जायसवाल, पूनम, दिलीप सिंह, शोभा यादव सहित तमाम आशा कार्यकत्रिया मौजूद रही।
Leave a Reply