माधोटांडा खारजा नहर को खोखला बना रहे खनन माफिया कस्वा इंचार्ज की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन

[object Promise]
रिपोर्ट ज़ाहिद अली

एसपी पीलीभीत की नही पड़ रही नजर कस्वा इंचार्ज प्रकाश चंद्र शर्मा पर जिससे खनन माफिया वेखौफ है। पीलीभीत: खारजा नहर मे हो रहा अवैध खनन बड़ी तादात में रेत खनन किया जा रहा है। इस पर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिना रायल्टी चुकाए ही लाखों के बारे न्यारे किए जा रहे हैं।

खारजा नहरों से रेत निकालकर तथा भरकर उसे ट्रेक्टर ट्रालियों से कलीनगर, पूरनपुर, जनपद ही नहीं खीरी व शाहजहांपुर तक जाता है। एक ट्राली रेत बाहर ले जाकर चार से पांच हजार तक में आसानी से बिक जाता है। इस धंधे में सैकड़ों लोग लगे हुए हैं। ट्रेक्टर ट्रालियां में रेत भरा जाता है। माधोटांडा में नहर किनारे के खेतों में नहर से डनलप से निकालकर रेत एकत्र करते हैं। जवकि रायल्टी जमा करके रेत भरने का नियम है ।

लेकिन सरकार को राजस्व का चूना लगाया जाता है। माधौटाडा थाने का कस्वा इंचार्ज SI.प्रकाश चंद्र शर्मा से मिलकर यूं ही धंधा चलाया जा रहा है।जिससे खनन माफियो पर कार्यवाही नही होती खनन माफियो के हौंसले वुलंद है। जवकि रात दिन लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफियो के द्वारा। खनन माफिया वेखौफ होकर खनन कर रहे है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *