माइक्रो आब्जर्वर का तीसरे दिन प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में आयोजित।

[object Promise]

आयोग के दिशा निर्देशानुसार सभी माइक्रो आब्जर्वर मतदान के कार्यों को समय से पूर्ण करायेंगे -सीडीओ।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर ।। भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलता पूर्वक सम्पादित कराये जाने हेतु माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण आज विकास भवन सभागार में तीसरे दिन (अन्तिम दिन) में भी दो पालियों में शत-प्रतिशत 119 माइक्रो आब्जर्वर को ईवीएम व वीवी पैट आदि के संचालन प्रक्रिया के साथ-साथ उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी/नोडल-प्रभारी अधिकारी(म0का0) मधुसूदन हुल्गी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिवस में अपने सम्बोधन में कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वर प्रशिक्षण बहुत ही अच्छे ढंग से प्राप्त कर रहे हैं और सीधा संवाद स्थापित कर विभिन्न प्रकार की जानकारियां भी प्राप्त कर रहे हैं, इससे लग रहा है कि प्रशिक्षण में आये सभी माइक्रो आब्जर्वर अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के प्रति जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सभी माइक्रो आब्जर्वर अपने-अपने मतदान केन्द्रों में आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान 12 मई को करायेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी माइक्रो आब्जर्वर को किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होती है तो तत्काल अपने सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के सम्पर्क कर समाधान करायेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार सभी माइक्रो आब्जर्वर 18 बिन्दुओं पर अपनी रिपोर्ट देंगे।

प्रशिक्षण के अन्तिम दिन प्रथम पाली में 60 तथा द्वितीय पाली में 59 माइक्रो आब्जर्वर, इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 119 माइक्रो आब्जर्वर को जिला विकास अधिकारी/स्टेट कार्मिक डिप्लायमेन्ट प्रशिक्षक प्रभारी डाॅ0 डी0आर0विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, चन्द्रेश त्रिपाठी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ए0के0 दूबे, कुलदीप, सर्वेश, मास्टर ट्रेनर्स सहित मास्टर ट्रेनर्स (ईवीएम) धवन कुमार तिवारी, कार्यदेशक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एम0पी0 सिंह द्वितीय, कार्यदेशक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा मास्टर टेªनर (सामान्य) रणवीर सिंह, प्रधानाध्यापक, प्रा0वि0 मुरली, लम्भुआ, अकबाल खां सहायक अध्यापक, उ0प्रा0वि0 खसड़े लम्भुआ द्वारा प्रत्येक बिन्दुओं पर प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर डाॅ0 जनार्दन राय मास्टर टेªनर आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *