महीनों बाद वेतन पाकर खिले संविदाकर्मियों के चेहरे

[object Promise]

बल्दीराय,सुल्तानपुर। महीनों से रुके वेतन को पाकर संविदाकर्मियों के खुशी का ठिकाना नही रहा है,बताते चले कि जिले के बल्दीराय, हलियापुर, इसौली, तीनो विधुत केंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों को पिछले कई माह से वेतन नही मिला l

जिसकी वजह से संविदा कर्मियों का जीवनयापन कठनाईयों से भर गया था,संविदा कर्मियों कर्मियी ने इसकी लिखित शिकायत भी की,मीडिया में खबरे प्रकाशित हुई l

मीडिया के माध्यम के जिले अधीक्षण अभियंता अनूप चन्द्रा को संविदा कर्मियों का मामला संज्ञान में आया,मामला संज्ञान में आते ही मामले बल्दीराय अधिशासी अभियंता राम सेवक गुप्ता को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द संविदा कर्मियों के वेतन उन्हें सौपे जाए, और आज इसी कड़ी में अधिशाषी अभियंता बल्दीराय ने संविदा को चेक के रूप में वेतन प्रदान किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *