उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा क्षेत्र के छितौनी बगहा रेल पुल से कूदकर आत्महत्या
करने पहुंची बिहार की एक महिला को लोगों ने समय रहते बचा लिया है। सूचना पाकर मौके पर
पहुंची खड्डा पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर इसकी सूचना उसके परिवारीजनों कोदेते हुए उसे सालिकपुर पुलिस चौकी पर बिठायाहै।
यूपी सीमा पर स्थितपड़ोसी राज्य बिहार बगहा के थानापिपरासी के श्रीपतनगर गांव निवासी धर्मेन्द्र की पत्नी पूनम पारिवारिक कलह से नाराज होकर घर से आत्महत्या करने मंगलवार की शाम खड्डा
क्षेत्र के गंडक नदी के पनियहवा पुल परपहुंच गई।
अभी वह छितौनी-बगहारेल पुल से नदी में कूदने की कोशिश ही कर रही थी कि राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई।लोगों ने उसे बचाते हुए इसकी सूचना सालिकपुर पुलिस चौकी पर दी। मौके परपहुंची पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर पुलिसचौकी लाई और इसकी सूचना उसके परिवारीजनों को दी।
इस संबंध में एसओ संजय मिश्रा का कहना है कि महिला घर से नाराज होकर पनियहवां पुल से कूदकर जान देने चलीआई थी। उसे बचाकर परिवारीजनों को सूचित किया गया है। परिवार के लोगों के आते ही महिला को उनके हवाले कर दिया जाएगा।
Leave a Reply