महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं, दबंगों ने सरेबाजार महिला कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़

[object Promise]

प्रतापगढ़ । योगी सरकार मंच पर भाषण देते वक्त महिला सुरक्षा के बड़े-बडे़ दावों में दम भरती नजर आती है, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यहां आम जनता तो छोड़िए महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला प्रतापगढ़ का है। यहां एंटी रोमियो स्क्वॉयड में शामिल महिला कांस्टेबल को दबंगों ने सरेबाजार थप्पड़ जड़ दिया।

[object Promise]
महिला पुलिसकर्मी

मामला पट्टी कोतवाली के उदैयाडीह बाजार मोड़ का है। यहां कई दिनों से रोमियो द्वारा आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी की जा रही थी। जिसके बाद आज सादी वर्दी में एंटी रोमियो की महिला सिपाही को तैनात कर दिया गया। तभी एक बाइक पर तीन शोहदे वहां पहुंचे। उन्होंने यहां लड़कियों को देख फब्तियां कसना शुरू कर दिया।

वहीं खड़ी महिला पुलिसकर्मी ने जैसे ही इसका विरोध किया तो शोहदों ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद कुछ दूर खड़े सिपाहियों ने तुरंत दो शोहदों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। हालांकि उनका एक साथी फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस ने करनी शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *