[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : मंगलवार को युवा कांग्रेस के नेतृत्व में पडरौना नगर के सुभाष चौक पर देवरिया के महिला संरक्षण गृह के मामले में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का पुतला फूंक इस्तीफे की मांग की।
इस दौरान युवा कांग्रेस के पडरौना विधानसभा महासचिव इरशाद अंसारी के नेतृत्व में दोपहर पडरौना नगर के सुभाष चौक पर सभी कांग्रेसी एकत्रित हुए तथा नारे बाजी करते हुए प्रदेश के मंत्री रीता बहुगुणा का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपराध बहन-बेटियों की रक्षा करने में असफल साबित हो रही है।
देवरिया में बिहार की तरह घटना ने पूरे इंसानियत को शर्मसार कर दिया है नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री एवं बाल कल्याण मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ।
इस अवसर पर मनोज मोदनवाल, जिला मीडिया प्रभारी सलाहुद्दीन अहमद, एजाज अहमद, सद्दाम हुसैन ,जावेद ,रिजवान ,मनीष मदेशिया ,मोहम्मद आजम, मोहम्मद आलम ,बिंदु चौहान ,नूर आलम ,टुन्नू चौहान ,गरीजेश शर्मा, रिजवान वारिश ,मुस्लिम राजा ,राकेश कुमार गौड़ ,दीपक गुफरान अंसारी ,प्रेमचंद शर्मा, इनायत अली ,विकास गुप्ता, हिसामुद्दीन आदि शामिल रहे।
Leave a Reply