महिला/बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान जुलाई अभियान को सफल बनाने के लिए डी0के0 सिंह प्रभारी निरीक्षक जायस मय टीम द्वारा सिटी पब्लिक स्कूल जायस में जाकर लगभग 180 बालिकाओं को किया जागरूक।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।आज को पुलिस अधीक्षक महोदय अमेठी के निर्देशन में “महिला/बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान (जुलाई अभियान)” को सफल बनाने के लिए डी0के0 सिंह प्रभारी निरीक्षक जायस मय टीम द्वारा सिटी पब्लिक स्कूल जायस में जाकर लगभग 180 बालिकाओं को,

महिला थाना मय टीम द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरीगंज में जाकर लगभग 80 बालिकाओं को, उ0नि0 गिरिजेश मिश्रा थाना शिवरतनगंज मय टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय रामपुर पवारा में जाकर लगभग 44 बालिकाओं व 24 बालकों को, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज व प्रभारी थाना मुंशीगंज मय टीम द्वारा गांधी इण्टर कालेज कोरारी लच्छनशाह में जाकर लगभग 250 बालिकाओं को, उ0नि0 संजय राय थाना गौरीगंज मय टीम द्वारा जयराजी बालिका इण्टर कालेज में जाकर लगभग 100 बालिकाओं को, उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना मुसाफिरखाना मय टीम द्वारा डाल्फिन पब्लिक स्कूल में जाकर लगभग 120 बालिकाओं व 150 बालकों को, उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी रामगंज थाना पीपरपुर मय टीम द्वारा त्रिभुवन सिंह इण्टर कालेज त्रिसुण्डी में जाकर लगभग 180 बालिकाओं व 120 बालकों को, उ0नि0 रश्मि यादव थाना जगदीशपुर मय टीम द्वारा जीजीआईसी में जाकर लगभग 97 बालिकाओं को, उ0नि0 राजकुमार कनौजिया मय टीम द्वारा श्री उमाशंकर स्मारक विद्यालय डिघिया में जाकर लगभग 160 बालिकाओं व उ0नि0 प्रदीप यादव थाना फुरसतगंज मय टीम द्वारा जीजीआईसी हरियावां में जाकर लगभग 140 बालिकाओं को, उ0नि0 गिरीशचन्द्र पाण्डेय थाना संग्रामपुर मय टीम द्वारा जीजीआईसी संग्रामपुर में जाकर लगभग 50 बालिकाओं को, उ0नि0 हवलदार राम थाना बाजारशुक्ल मय टीम द्वारा एस0वी0 इण्टर कालेज में जाकर लगभग 210 बालिकाओं को, उ0नि0 बाबूराम राजवंशी थाना कमरौली मय टीम द्वारा जूनियर हाईस्कूल कठौरा में जाकर लगभग 114 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया । इस प्रकार जनपद के कुल 12 थानों द्वारा 13 स्कूलों/कालेजों में जाकर लगभग 2019 बालकों/बालिकाओं को 1090, डायल-100, 1076, एन्टी रोमियो स्क्वायड व 181 महिला हेल्पलाइन के पम्पलेट व जागरूकता कार्ड आदि देकर उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी व सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *