[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जवही दयाल में आज एक दिन में हुई तीन मौतों के बाद गांव में पूरे दिन अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। इतनी बड़ी घटना से आक्रोशित हुई महिलाओं ने खुला आरोप लगाती रही कि पुलिस प्रशासन की मिली भगत के कारण गांव में खुला अबैध शराब की बिक्री होती है जिससे लोगों का परिवार जहाँ भुखमरी के कगार पर है वही यह तीनों मौते अबैध शराब के सेवन से ही हुई है महिलाएं जहाँ अपने गुस्से का इजहार कर पूर्ण शराब बंदी की गुहार लगा रही थी वही इसकी जिम्मेदार प्रसासन के लोगों पर लगा रही थी।
विदित हो कि ग्राम सभा जवही दयाल में आज तीन लोगों की मौत हो गयी। जिसमे देबा निषाद पुत्र किशुनी निषाद उम्र 55 वर्ष, हीरालाल पुत्र सरल निषाद व अवध पुत्र राधाकिसुन उम्र 55 वर्ष की जहा मृत्यु हो गयी है वही कई लोगों का इलाज बिभिन्न अस्पतालों में चल रहा है ऐसा नही की इस तरह की यह पहली घटना है पूर्व में भी ऐसी घटनाएं कई बार घटित होती है और लोग इसे स्वभाविक घटना मानकर कर टाल जाते है लेकिन आज जब एक ही जगह तीन तीन मौते हुई तो पुरुष तो भय या सदमे में रहे लेकिन महिलाओं ने आज जमकर अबैध शराब का प्रतिकार किया यहाँ तक कि अपने परिवार की सलामती के लिए कुछ महिलाओं ने पूर्ण शराब बन्दी की मांग भी किया। ग्रामीण महिला सरोज देवी ने अबैध शराब का प्रतिकार करते हुए कहा कि पुलिस की संलिप्तता के कारण गांव में चारो तरफ खुला अबैध शराब की बिक्री होती है। रमावती देवी ने कहा कि पुलिस वाला लोग अगर चाही देव त केकर मजाल बा शराब गांजा बेचे के ईहे लोग सब कराव ता।
लालमुन्नी ने कहा कि अबैध शराब के कारण हम लोग हमेशा भुखमरी के कगार पर रहते है लेकिन कोई शराब बन्द कराने का काम नही करता। कुन्ती देवी ने तो यहाँ तक आरोप लगाया कि पुलिस के आंख के सामने ही शराब बेची जाती है लेकिन पुलिस को बधी बधाई रकम मिल जाती है जिसका परिणाम है कि गांव में खुली शराब की बिक्री होती है।लालती देवी ने अपने छह बच्चों का हवाला देते हुए कहा कि भले ही परिवार भुखमरी के कगार पर चला जाय लेकिन हर जगह बिकने वाली शराब के कारण रोज गांव में पीने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है इसकी जिम्मेदार मुख्य रूप से पुलिस ही है। बल्कि सभी महिलाओं ने एक स्वर में यह कह डाला कि अगर आज पुलिस चाह दे तो निश्चित रूप से अबैध शराब रुक जाएगा सही मायने में सीमा क्षेत्र के इन गांवों में लगभग सभी पीड़ित है हमेशा ही शराब की बरामदगी तो होती रहती है लेकिन तस्कर पुलिस के हाथ नही आते आखिर कुछ तो माजरा जरूर है।
Leave a Reply