महामहिम राज्यपाल महोदया के एक दिवसीय जनपद भ्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा ने आज महामहिम राज्यपाल महोदया के जनपद अमेठी एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने वृद्धा आश्रम राजगढ़ गौरीगंज का निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य की निरंतर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धा आश्रम में बने शौचालय में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम के लिए बनाए गए नवीन भवन का भी निरीक्षण किया उन्होंने भवन की खिड़कियों में जाली आदि लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जामो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं के पठन-पाठन के बारे में जानकारी लिया तथा स्टॉक रूम, शौचालय आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण कर समय से कार्य पूर्ण करने तथा अस्पताल परिसर तक जाने वाली सड़क का भी निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *