धोबी समाज ने मनाई संत गाड़गे की पुण्यतिथि
लखनऊ। धोबी समाज विकास संस्थान तथा धोबी समाज परिवार कल्याण समिती ने बुधवार को राजधानी में गांधी प्रतिमा पर संत गाड़गे की 62 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए धोबी समाज की मांगों को रखा।
सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने बाबा संत गाड़गे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजेश कनौजिया ने बताया कि 6 सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी जी को ज्ञापित किया जा रहा है।
मांगों के बारे में बताते हुए यशपाल सिंह कनौजिया ने कहा कि अन्य आयोगों की तरह धोबी समाज धुलाई आयोग का गठन किया जाए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही आवासीय योजनाओं का नामकरण संत गाड़गे के नाम पर किया जाए। कपड़े प्रेस करने के लिए धोबियों को स्थाई दुकानें आवंटित करने के साथ चबूतरें भी दिए जाए। लखनऊ नगर निगम ने जो धोबी घाट बनवाए थे उन पर अवैध कब्जे हो चुके है उन घाटों को धोबी समाज को दिया जाए। प्रदेश में किसी भी जिले और स्टेडियम का नामकरण संत गाड़गे के नाम पर किया जाए। भारतीय मुद्रा पर महात्मा गाड़गे का चित्र अंकित किया जाए।
बीजीपी की प्रदेश महासचिव मनोरमा हाड़ा के साथ कई संघटनों के लोग प्रदर्शन में शामिल रहे।
Leave a Reply