[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। मुसाफिरखाना के रसूलाबाद मदरसा दरुल उलूम गौसिया तेगिया में हज मुबारक पर जाने वाले लोगों के लिए मदरसे में फार्म भरने के लिए ई-सुविधा केंद्र बनाया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए मदरसा के प्राचार्य नुरुल हसन नूरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 2020 में हज मुबारक पर जाने वाले लोगों को फार्म भरने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमेठी के द्वारा ई-सुबिधा केंद्र बनाया गया है। हज पर जाने के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2019 निर्धारित है,फार्म भरने के लिए आवेदको को पासपोर्ट आधार कार्ड,फ़ोटो सादी बैकग्राउंड, पैनकार्ड,बैंक पासबुक, ब्लड ग्रुप मोबाइल नंबर सहित समस्त कागजो के साथ मदरसा रसूलाबाद में समय 10 बजे से 2 बजे तक पहुंच कर फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध हैं
Leave a Reply