मतदान उत्कृष्ट दान है इसमें सभी को आगे आकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करना होगा- एल0 वेक्टेश्वर लू।

[object Promise]

रिपोर्टर:तक़ी मेहदी

सुल्तानपुर।।सुलतानपुर 23 फरवरी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल0 वेक्टेश्वर लू ने आज जनपद भ्रमण के दौरान स्थानीय पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 मतदात सत्यापन और सूचना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव स्वतंन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण कराये जाने हेतु मतदाता को जागरूक होना पड़ेगा और मतदाता किसी के जोर दबाव अथवा लालच से दूर रहकर अपना मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करना होगा। मतदान उत्कृष्ट दान है जिसे हम सभी को करना चाहिए, ताकि देश का लोकतंत्र मजबूत हो।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने गुब्बारे छोड़ने के पश्चात् सरस्वती जी के चित्र माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपने सम्बोधन में कहा कि सुलतानपुर का मतदान 60 प्रतिशत से कम होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता में जागरूकता पैदा करने तथा मतदाता को डराने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने के साथ-साथ छूट हुए अर्ह मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित कर मतदान के लिए युवाओं/महिलाओं तथा दिव्यांगजनों को प्रेरित किये जाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विशेष शिविर में छूटे मतदाताओं के फार्म-06 भराकर सम्मिलित किये जाने की बात कही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *