मतदाता जागरूकता एवं शतप्रतिशत मतदान के उद्देश्य से कार रैली आयोजित।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के मंशानुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि के कुशल निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में मतदाता जागरूकता एवं शतप्रतिशत मतदान के उद्देश्य से आज परिवहन विभाग के तत्वाधान में जिले के समस्त मोटर ड्राइविंग टेªेनिंग स्कूलों के सहयोग से कार रैली का आयोजन किया गया। कार रैली को अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/नोडल अधिकारी स्वीप, उमाकान्त त्रिपाठी द्वारा सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।।

मतदाता जागरूकता कार रैली सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर अमहट चैराहा, गभड़िया, नई सब्जी मण्डी, आजाद चैराहा, जिलाधिकारी आवास के सामने से होते हुए दीवानी चैराहा, तिकोनिया पार्क, शाहगंज चैराहा के रास्ते पयागीपुर वापस सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में समाप्त हुयी।इस रैली में सहायक संभागीय परिवहन (प्रशा0) माला बाजपेयी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अखिलेश कुमार द्विवेदी, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) बृजेन्द्रनाथ चैधरी एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ सहित जिले के समस्त मोटर ड्राइविंग टेªनिंग स्कूलों के स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *