[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के मंशानुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने एवं शतप्रतिशत मतदान के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जनपद के समस्त वाहन डीलर (गैर परिवहनयान) के सहयोग से तिकोनिया पार्क एवं शहर के प्रमुख चैराहों पर बैनर, पोस्टर एवं पम्प्लेप के माध्यम से प्रचार-प्रसार का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/नोडल अधिकारी स्वीप उमाकान्त त्रिपाठी द्वारा किया गया।।
उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद में विभिन्न रूटों पर संचालित ई-रिक्शा पर बैनर, पोस्टर चिपका कर व्यापक रूप से जन जागरूकता का प्रयास किया गया, जिससे जनपदवासी अपने मत का महत्व समझें और 12 मई को शतप्रतिशत मतदान करें।।
Leave a Reply