गोरखपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप के अंतर्गत गोरखपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद है। जिससे गोरखपुर में 19 मई को शत-प्रतिशत मतदान हो सके। मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर ने गोरखपुर मंडल के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने जिलों में शत-प्रतिशत मतदान कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर प्रथमेश कुमार व जिला स्वीप अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरनीत कौर ब्रोका को मुस्तैद किया। इन अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सदर तहसील के सभी कानूनगो व लेखपालों को मतदान के लिये मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिम्मेदारियां दी। गुरुवार को गोरखपुर में एक अनोखा कार्यक्रम गोरखपुर रीजनल स्टेडियम में गोरखपुर जनपद के छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराते हुए मिसाल कायम किया। जिसमें कार्मेल आरपीएम एमजी एडी व बैंड बाजा एनसीसी स्काउट की टीमों सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मतदाता जागरूकता अभियान: 30,000 छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग
[object Promise]
रिपोर्ट चंद्रप्रकाश शुक्ला
मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर ने छात्र-छात्राओं से कहाकि अपने माता पिता को सभी छात्र छात्राएं मतदान हेतु मतदान केंद्र पर भेज कर मतदान कराएंगे तथा अपने अगल-बगल के अपने परिचितों को भी मतदान हेतु मतदान केंद्र पर भेज कर राष्ट्र निर्माण में सशक्त सरकार बनाने में भागीदार बनेंगे। श्री मंडलायुक्त ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं को मतदान के लिए शपथ दिलाते हुये कहा कि भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग व जाति समुदाय भाषा या अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने कहाकि भारतीय लोकतंत्र के लिए एक अच्छी सुशासन की व्यवस्था की जा सकती है। इसलिए आप अपने अभिभावकों व अपने परिचितों को 19 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करें ताकि सशक्त भारत का निर्माण हो सके।
मौके पर मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर, डीएम जिला निर्वाचन अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ अनुज कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरनीत कौर ब्रोका, सदर तहसीलदार डॉक्टर संजीव दीक्षित, बीएसए भूपेंद्र सिंह, डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, उच्च शिक्षा अधिकारी एके मिश्रा, आए हुए विद्यालय के प्रधानाचार्यगण व खेल अधिकारी एके पांडेय सहित रीजनल स्टेडियम के विभिन्न खेलों के कीड़ा कोच के साथ साथ सदर तहसील के सभी कानूनगो व लेखपाल तथा अमीन उपस्थित रहे।
Leave a Reply