मंदिर परिसर में प्रेमी युगल को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

[object Promise]

गाजियाबाद। घटना गाजियाबाद जिले की कोतवाली थाना इलाके में हुई है। साईं उपवन के पास एक मंदिर में सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल साईं उपवन के पास स्थित साईं मंदिर में साढ़े सात बजे दर्शन करने गए थे।

राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में सोमवार को प्रेमी-युगल की दिनदहाड़े मंदिर में हत्या करने का मामला सामने आया है। दर्शन कर वापस लौटते समय अज्ञात शख्स ने मंदिर परिसर में ही उन्हें गोलियों से भून दिया। आरोपी वारदात करने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया।

मंदिर में मौजूद पुजारी व अन्य लोगों ने गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो दोनों जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। युवक उत्तराखंड के गढ़वाल का रहने वाला था। उसका नाम अन्नू चैहान बताया जा रहा है, गाजियाबाद के विजय नगर में किराये पर रहकर वो गिलास बेचने का काम करता था।

यहीं कि रहने वाली एक युवती, जिसकी उम्र करीब 32 साल थी, दोनों के बीच पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को भी उनके प्रेम संबंधों की जानकारी थी। दोनों आज सुबह मंदिर में दर्शन करने आए थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *