[object Promise]
अयोध्या। तपस्वीजी की छावनी के महंत परमहंस दास ने शुक्रवार शाम अपने आश्रम के सामने अपनी ही चिता का पूजन किया। वह कुछ हाल ही में बारह दिनों तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बेमियादी अनशन करने के बाद सुर्खियों में आए थे। उल्लेखनीय है कि परमहंस दास ने 6 दिसंबर तक मंदिर निर्माण नहीं शुरू होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे रखी है।
परमहंस दास ने इसी वर्ष 1 अक्टूबर से 12 दिनों तक मंदिर निर्माण की मांग पर अनशन किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जूस पिला कर उनका अनशन तुड़वाया था। आज चिता पूजन के समय परमहंसदास ने कहा कि भाजपा और मोदी योगी सरकार के पास 6 दिसंबर तक का टाइम है अन्यथा मैं आत्मदाह कर लूंगा। चिता का पूजन उसी आत्मदाह की प्रक्रिया है।
Leave a Reply