[object Promise]
सरोजनीनगर । सरोजनीनगर की विधायक और राज्य मंत्री स्वाति सिंह द्वारा बुधवार को क्षेत्र के परवर पूरब सहित तमाम गांवों को सैनिटाइज कराया गया। ग्रामीण क्षेत्र के लिए उनकी निधि से सरोजनी नगर ब्लॉक को दिए गए टैंकर और ट्रैक्टर द्वारा दिन भर दवा का छिड़काव हुआ। वही शहरी क्षेत्र में भी उनकी गाड़ियां वार्डों को सैनिटाइज करती रही। जिला सहकारी बैंक के पूर्व सभापति नवलेश प्रताप सिंह चौहान व मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा की देखरेख में सैनिटाइजर कराने का काम किया गया।
मंत्री स्वाति सिंह ने गांव को सैनिटाइज कराने के दौरान अपनी टीम के लोगों को इसलिए लगाया ताकि कर्मचारी खानापूर्ति न कर सके और दवा छिड़काव का काम सही तरीके से हो। पूर्व सभापति नवलेश प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने का काम लगातार चलता रहेगा।
उन्होंने बताया कि लाँक डाउन के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसलिए मंत्री स्वाति सिंह द्वारा गौतम पल्ली स्थित अपने आवास पर राहत कंट्रोल रूम भी खोला गया है, जिसके माध्यम से रोजाना ही बड़ी संख्या में लोगों की मदद की जा रही है।यही नहीं लोगों को लाँक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी लगातार बताया जा रहा है। इस मौके पर किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ,ग्राम प्रधान रोहित शर्मा ,केके सिंह, संजय सिंह चौहान आदि लोग मौजूद थे ।
Leave a Reply