मंत्री से रंगदारी मांगने के आरोपी की तलाश में हमीरपुर पंहुची पुलिस की टीम

मंत्री से रंगदारी मांगने के आरोपी की तलाश में हमीरपुर पंहुची पुलिस की टीम
प्रयागराज के मंत्री स्टांप एवं उद्यान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले का आखिरकार पता चल ही गया हमीरपुर के रहने वाले इस शख्स की तलाश में पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दबिश दी लेकिन वहां नहीं मिला फिलहाल उसकी तलाश जारी है मंत्री नन्दी को फोन पर धमकी देकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला मामला 3 दिन पहले आया था उसके वकील सुभाष बाजपेई की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया था कि 12 मई को दोपहर 12:10 पर मंत्री से प्राइवेट नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई l
फोन करने वाले ने गाली गलौज करते हुए पांच करोड़ मांगे कुछ देर बाद उसी नंबर से एक मैसेज भी आया कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी सर्विलांस व मोबाइल कंपनी के रिकार्ड मिलने के बाद पुलिस टीम में बांदा में छापा मारा वहां पता चला कि वकील के काल के लिए फर्जी आईडी पर यह सिम लिया गया गये सिम का इस्तेमाल किया गया यह आईडी बांदा निवासी अधिवक्ता अनुराग की थी पुलिस टीम ने उसे पूछताछ की तो पता चला कि कुछ दिनों पहले उनका नंबर बंद हो गया था इसके बाद केवाईसी अपडेट कराने के लिए उन्होंने अपनी आईडी जमा की थी पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाई तो पता चला कि अनुराग की आईडी पर हमीरपुर जिले से सिम खरीदा गया शनिवार को हमीरपुर पहुंचकर टीम ने उस दुकान पर छापा मारा l
जहां से सिम खरीदा गया था तब पता चला कि हमीरपुर निवासी पुनीत नामक युवक ने सिम लिया था पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा तो वहां से गायब मिला घर वालों को भी उसके बारे में कुछ बता नहीं  सके पुलिस टीम को गांव वालों से जानकारी मिली की पुनीत बालू गिट्टी  का काम करता है सूत्रों की मानें तो फिलहाल यह नहीं पता चल सका कि  मंत्री को धमकी क्यों दी उधर इस मामले में अफसर व अधिकारियों पूर्ण रूप से कुछ बोलने को तैयार नहीं वह सिर्फ यही कहना है कि जांच की जा रही l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *