भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस को सिरफिरे आशिक ने होटल में घुसकर बनाया बंधक

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस को सिरफिरे आशिक ने होटल में घुसकर बनाया बंधक

राबर्टसगंज । भोजपुरी फिल्मों की एक अभिनेत्री को सिरफिरे आशिक ने दो घंटे तक बंधक बनाये रखा। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसने कमरे के भीतर फायरिंग भी की ।

अंततः पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही । युवक से पिस्तौल बरामद हुई है । पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि राबर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत नगर के एक होटल में सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी।

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस को सिरफिरे आशिक ने होटल में घुसकर बनाया बंधक

जब भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए यहाँ आयी एक अभिनेत्री के कमरे में सिरफिरा आशिक पंकज यादव बुरी नीयत से घुस गया और अभिनेत्री को बंधक बना लिया । पाटिल ने बताया कि सिरफिरे आशिक की चलायी गोली से एक युवक घायल हो गया।

जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । होटल में फिल्म प्रोडक्शन यूनिट के सत्तर से अस्सी लोग रुके हुए थे। अभिनेत्री रितु सिंह ने बताया कि यादव दो- तीन साल से उसका पीछा कर रहा है और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है ।

घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुँचे पुलिस अधीक्षक घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह से यादव को समझा बुझाकर कमरे में तो दाखिल हो गए लेकिन उसने पुलिस अधीक्षक पर भी गोली चला दी, जो उन्हें नहीं लगी । यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *