फतेहपुर चौरासी /उन्नाव। जहाँ एक तरफ प्रदेश सरकार तालाबों में पानी भरवाने का फरमान कर रही है वही इस भीषण गर्मी में नदी तालाब सभी सूखे पड़े हुए हैं किसी में एक बूंद पानी नजर नहीं आ रहा है l जबकि सरकार नए तालाब खुदवा कर पानी भरवाने में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है और जो पहले से बने पड़े हुए हैं उन तालाबो और नदियों में धूल उड़ती नजर आ रही है जंगली जीव आवारा पशुवों को तो पानी बिना तड़प तड़प कर अब समाप्त होना लगभग निश्चित ही हो चुका है क्योंकि अभी बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है l
लेकिन नदी तालाब सूखे होने की वजह से जंगली जीव अब बहुत ही मुश्किल है जो जीवित रह पाए क्योंकि उन्हें नदी तालाबों के अलावा कहीं पानी मिलने का कोई स्रोत नहीं है यहां तक गांव के पशु भी नदी तालाबों में पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे और कुछ समय पानी में पड़े रह कर आराम महसूस करते थे लेकिन इस वर्ष ऐसा कुछ भी नहीं हो पा रहा है जिससे क्षेत्रवासी काफी सरकार की नीतियों पर आक्रोशित हैं सरकार कागजों पर नीतियां बनाती है धरातल पर दिखे न दिखे इसका कोई मतलब नहीं।
Leave a Reply