भारत के लोकतंत्र में एक-एक वोट जरूरी……..जिला निर्वाचन अधिकारी।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

जिलाधिकारी ने दिखाई दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी।

अमेठी।। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राम मनोहर मिश्र ने बताया कि आयोग की मंशा है कि आगामी 06 मई को आयोजित होने वाले मतदान में सभी दिव्यांग भाग लें। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार दिव्यांग मतदाताओं हेतु बूथों पर उनको मतदान में भाग लेने से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं।

दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या मेें तहसील मुसाफिर खाना के दिव्यांग मतदाताओं के साथ-साथ विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।।

उन्होंने निर्देशित किया कि दिव्यांग मतदाताओं हेतु चिह्नित मतदेय स्थलों पर रैंप, आवश्यकता होने पर व्हील चेयर की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का यह भी निर्देश है कि स्वीप (मतदाता जागरूकता) कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को भलीभांति जागरूक करते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मतदान के लिए प्रेरित किया जाये।।

उन्होंने कहा कि आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए (PWD) ऐप लांच किया है। आज के मतदाता जागरूकता रैली मेें दिव्यांग मतदाताओं के द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बंधित नारे लगाते हुए ‘‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’’ जागरूकता रैली निकाली गई। यही नहीं दिव्यांग मतदाताओं ने इस रैली के माध्यम से यह भी संदेश दिया कि ‘‘मत देना अपना अधिकार, बदले में न लें उपहार’’ और ‘‘आपका मतदान, लोकतंत्र की जान, बूढ़े हों या हो जवान, सभी करें अपना मतदान’’ ‘‘जन जन को जगाना है मतदान कराना है’’ आम जनमानस को विभिन्न प्रकार के प्रलोभनों से दूर रहने का नारा दिया गया कि ‘‘जो बांटे साड़ी, दारू, नोट। उसको कभी न देना वोट’’ मतदाता जागरूकता रैली तहसील मुसाफिर खाना से प्रारंभ होकर ए0एच0 इंटर कालेज में जाकर समाप्त हुई। रैली के समापन पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने रैली में भाग ले रहे सभी मतदाताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

तथा कहा कि सभी दिव्यांग बंधु आगामी 06 मई को आयोजित होने वाले मतदान में सक्रिय रूप से भाग लें। आज की इस दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली में मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, उपजिलाधिकारी मुसाफिर खाना महात्मा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्र, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, तहसीलदार, दिव्यांग जन, छात्र-छात्राएं सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *