भाजपा समर्थित विनय कुमार गोंड बने कुशीनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा समर्थित विनय प्रकाश गोंड ने सपा समर्थित हरीश राणा को 7 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की है। सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट में शुरू हुए मतदान में 67 सदस्यों में निर्धारित समय 3 बजे तक 65 जिला पंचायत सदस्यों ने ही मतदान में हिस्सा लिया।
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी करने वाली तीसरी प्रत्याशी सुकरौली क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य मीना देवी मतदान करने भी नहीं पहुंची। उनके अलावा खड्डा क्षेत्र का एक अन्य जिला पंचायत सदस्य जो भाजपा समर्थित बताया जा रहा है, उसने भी अपना वोट नहीं डाला।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनय प्रकाश गोंड ने हरीश राणा से पिछली बार हुए हार का बदला चुकता कर दिया है। विनय प्रकाश गोंड की जीत से भाजपाइयों में जश्न का माहौल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *