भाजपा व्यापारी सम्मेलन में 15 जनपदों की रही भागीदारी

[object Promise]
अयोध्या।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अवध प्रान्त के 15 जिलों के लगभग एक हजार से अधिक व्यापारी प्रतिनिधि की सहभागिता के साथ “व्यापारी सम्मेलन“संम्पन्न हुआ। कोहिनूर पैलेस में आयोजित प्रांतीय बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद कुमार गुप्ता “नंदी“ने व्यापारियो का आहवान किया कि आपको अपने आप को सुदृढ़ एवम एकजुट करें, रोने से कुछ भी प्राप्त नही होगा। प्रांतीय बैठक में उपस्थित संगठन मंत्री प्रद्युमन सांसद लल्लू सिंह,विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रांतीय संयोजक विनीत अग्रवाल“शारदा“, प्रांतीय सह संयोजक मनीष कुमार गुप्ता, राजेश अग्रहरि “मशाला“, अवध प्रान्त के संयोजक अनूप गुप्ता, सहसंयोजक प्रदीप मिश्रा और हिमांशु गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला संयोजक अमीर चंद जायसवाल, महानगर संयोजक चंद्रप्रकाश गुप्ता का माल्यार्पण एवम अभिनंदन जिला सहसंयोजक गुलाब कौशल, अरुण गुप्ता, महानगर सहसंयोजक अरुण अग्रवाल एवम ज्ञान केसरवानी, अयोध्या से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, पार्षद नंदलाल गुप्ता, कोयला व्यापारी समिति से पवन जीवानी, ििइंट भट्टा संघ से पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद तिवारी, ओम प्रकाश अदनानी, शिव कुमार सिंह, संजय सावलानी, मया बाजार से धुर्व गुप्ता, अरविंद  गुप्ता, साकेत सर्राफा मंडल से अश्विन कुमार अग्रवाल, मिल्कीपुर से मनोज गुप्ता,सुधीर गुप्ता, बीकापुर से अशोक गुप्ता, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन से यसस्पति अग्रवाल, उत्तर प्रदेश होटल संघ के उपाध्यक्ष निरंकार सिंह, रुदौली से अशोक कसौधन, राजेश गुप्ता, दर्शन नगर से पवन कौशल और बैठक के सह संयोजक अरुण अग्रवाल ने किया।
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक विनीत अग्रवाल ने भाजपा द्वारा व्यापारी हिट में किये जा रहे कायो पर प्रकाश डाला। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में पर्यटन विकाश से जिले का व्यापारी समृद्ध एवम प्रगतिशील होगा।समारोह का संचालन कर रहे महानगर सह संयोजक अरुण अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के सम्मुख धारा 3/7, मंडी शुल्क, जिला पंचायतों द्वारा सी पी टैक्स की वसूली जैसे जवलंत मुद्दों को उठाया जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी मिलकर शीघ्र समाधान का विश्वास दिलाया। समारोह के अंत मे अवध प्रान्त संयोजक अनूप गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *