[object Promise]
बांदा। यहां मानस कुंज में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और कार्य समिति के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया हुई। मंडल अध्यक्ष के लिए 7 और कार्य समिति के लिए 27 नामांकन दाखिल हुए। मंडल निर्वाचन अधिकारी और फतेहपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वाजपेयी और जिला निर्वाचन अधिकारी संजय राय ने नामांकन प्राप्त किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, साबिर अली, कृष्ण कुमार, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अनूप तिवारी, राजू फौजी, कृष्ण प्रसाद शर्मा, रमेशचंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।
Leave a Reply