भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद 17 को गोरखपुर आएंगे रविकिशन

[object Promise]

मामखोर से जोड़ा नाता, कहा हमारे पुरखे गोरखपुर के ही हैं।
गोरखपुर। फिल्म अभिनेता रविकिशन ने गोरखपुर से टिकट फाइनल होने के बाद कहा कि मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझे इस काबिल समझा। रविकिशन ने कहा कि वह 17 अप्रैल को गोरखपुर आ रहे हैं। फिल्म अभिनेता रविकिशन ने कहा कि गोरखपुर से मेरा पुराना नाता है। मैं गोरखपुर की हर समस्या को जीत के बाद सदन में उठाने की पूरजोर कोशिश करता रहूंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में काम करने का मौका मिलेगा, यह मेरे लिए सबसे सौभाग्य की बात होगी। रविकिशन के गोरखपुर से लड़ने की चर्चा पिछले उपचुनाव में भी बड़ी तेजी से सामने आई थी। लेकिन उपेंद्र शुक्ला को टिकट दे दिया गया था। इस बार पार्टी ने रविकिशन के नाम पर मुहर लगा दी । रविकिशन शुक्ला ने कहा कि उनके पुरखे मामखोर के हैं। लिहाजा उनका गोरखपुर से पुराना नाता है।

रविकिशन ने कहा कि भाजपा ने मुझ पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को हमेशा कायम रखूंगा। मेरी कोशिश होगी कि गोरखपुर का चौमुखी विकास हो। रविकिशन ने एक तरह से अपने फिल्मी कैरियर की लंबी छलांग भी गोरखपुर से ही लगाई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *