भाजपा पर अखिलेश का तंज, ढाई कोस भी नहीं चल पाई ढाई साल में सरकार

[object Promise]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ढाई साल पूरे होने पर भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद उत्तर प्रदेश का विकास होगा, लेकिन ढाई साल में ढाई कोस भी यह सरकार नहीं चल पाई। सरकार विकास व रोजगार के सही आंकड़े जनता के सामने पेश करे।

यूपी में बेटियां तक सुरक्षित नहीं
अखिलेश ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पत्रकार वार्ता से ठीक डेढ़ घंटे बाद का समय चुना, लेकिन वह पहुंचे 1.30 बजे। उन्होंने बातचीत की शुरुआत मुख्यमंत्री पर हमले से की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब पत्रकार वार्ता कर रहे थे उसी समय उन्नाव में गोलीबारी की सूचना आई। प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। यूपी में सबसे अधिक घटनाएं बेटियों के साथ हो रही हैं। उन्नाव की बेटी को न्याय के लिए मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह तक के लिए आना पड़ा।

सरकार गलत आंकड़े पेश कर रही
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार गलत आंकड़े पेश कर रही है। मुख्यमंत्री कभी कह रहे हैं कि दो लाख युवाओं को नौकरी दी, तो कभी कुछ और बता रहे हैं। सरकार सही बताए कि कितनों को रोजगार दिया। यही हाल विकास को लेकर है। सपा शासनकाल की योजनाओं को अपना बताकर उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा शासनकाल की अभी 21 परियोजनाओं के उद्घाटन का श्रेय लेना बाकी है।

ढाई साल बढ़ती बेरोजगारी, अपराध, महिला हिंसा और पुलिसिया उत्पीड़न के नाम : कांग्रेस
कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि भाजपा सरकार का ढाई साल बढ़ती बेरोजगारी, अपराध, महिला हिंसा और पुलिसिया उत्पीड़न के नाम पर रहा है।

उन्होंने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश सरकार ने वादा था कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन लोकसेवा आयोग से लेकर तमाम भर्ती परीक्षाओं का बुरा हाल है। पिछले ढाई साल में शायद कोई भर्ती रही हो, जिसमें पेपर लीक नहीं हुआ हो। रोजगार मांगने पर बेरोजगार नौजवानों पर लाठीचार्ज किया जाता है, जेल भेजा जाता है। फर्जी मुकदमे में फंसाया जाता है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *