भाजपा ने देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारो को किया सम्मानित।

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना(अमेठी)।। 1857 की क्रांति में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की पूर्णाहुति देकर देश की आन-बान-शान बढ़ाने वाले वीर सपूतों की याद में बने कादू नाले पर स्थित शहीद स्मारक पर भारतीय जनता पार्टी (सैनिक प्रकोष्ठ) द्वारा पूर्व सैनिकों व देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के परिवार को सम्मानित करने का पुण्य कार्य किया गया। सैनिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी व जिला मंत्री श्री अनुग्रह नारायण जी ने कहा कि पूर्व सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम करने का एक बड़ा कारण यह है कि देश के सैनिक और भारतीय जनता पार्टी दोनों राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रवाद की भावना से भरे हुए हैं।।

साथ ही दीदी स्मृति इरानी जी द्वारा भेजे गए पूर्व सैनिकों के सम्मान में उपहार के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि दीदी जी का साथ हम अमेठीवासियों को हमेशा मिलता रहा है। वही समारोह में आये पूर्व सैनिकों का कहना था कि सैनिक किसी पार्टी, धर्म, पंथ या सम्प्रदाय की नहीं होती। वह हमेशा राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ होती है। आज उनकी विचारधारा मा. प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलती है, इस कारण हम आज मोदी जी के साथ खड़े हैं। साथ ही वन रैंक वन पेंशन के लिए मा. प्रधानमंत्री जी को अपनी तरफ से धन्यवाद दिया और फिर एक बार मोदी सरकार के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। भारतीय जनता पार्टी अमेठी के पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दया शंकर यादव जी ने कहा कि हमारे देश के सैनिक और भाजपा कार्यकर्ता ही भारत माता की जय कहने में अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों व शहीद वीर सपूतों की पत्नी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व दीदी स्मृति इरानी जी द्वारा उपहार स्वरूप भेजे गए नमो मर्चेंडाइज की घड़ी देकर उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व सैनिक, शहीद सैनिकों की पत्नियां, भाजपा जिला महामंत्री केशव प्रसाद सिंह जी, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र जी, भाजपा नेता ओंकार नाथ शुक्ला जी, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह चौहान जी, प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी जी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आशा वाजपेयी जी, जिला संयोजक आईटी विभाग विवेक माहेश्वरी जी व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *