भाजपा कर रही पूंजीपतियों के लिए चौकीदारी: मायावती

[object Promise]
By C.P. Shukla
गोरखपुर। आजादी के बाद देश में कांग्रेस पार्टी की ही सत्ता रही है। गलत कार्यप्रणाली के कारण कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा है। आज वर्तमान में भाजपा भी अपनी गलत कार्यप्रणाली की वजह से केंद्र की सत्ता से बाहर चली जायेगी। उनकी नाटकबाजी व जुमलेबाजी काम नहीं आने वाली। उक्त बातें आज सोमवार को चंपा देवी पार्क में महागठबंधन द्वारा आयोजित संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कही। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, कमजोर तबके व मध्यम वर्ग के लोगों को जो सपना दिखाया था, उसका एक चौथाई  भी पूरा नहीं किया। भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों को मालामाल बनाने में ही लगी रही और उन्हीं के लिए चौकीदारी कर रहे। देश के किसान दुखी हैं। किसी वर्ग का विकास नहीं हो सका है। दलितों व अन्य पिछड़े वर्ग का आरक्षण कोटा भी पूरा नहीं हुआ है।
बसपा सुप्रीमों ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण भी रुका है। प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण दिए बिना निजीकरण किया जा रहा है। मुस्लिम व अल्पसंख्यक समाज की हालत काफी दयनीय बनी है। नोटबंदी व जीएसटी को जल्दबाजी में लागू करने से गरीबी व बेरोजगारी तो बढ़ी ही है साथ ही छोटे व्यापारी व मध्यम वर्ग भी दुखी है। भ्रष्टाचार से रक्षा सौदे भी अछूते नहीं हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहाकि हवा-हवाई व प्रलोभन भरे घोषणा पत्रों के बहकावे में नहीं आना है। बीजेपी ने घोषणा पत्र में जो प्रलोभन दिए थे, सरकार बनने के बाद कांग्रेस की तरह खोखले साबित हुए। इसी तरह कांग्रेस भी वादे कर रही है। गरीबों को जो छह हजार महीने देने की बात कही है, उससे गरीबी कम करने का हल नहीं निकलेगा।
हमारी सरकार बनेगी तो हर गरीब परिवार को सरकारी व गैर सरकरी क्षेत्र में नौकरी देंगे। गठबंधन से बीजेपी घबराई है, उसकी नींद उड़ी है। उनके मुरझाए चेहरे बता रहे हैं कि मोदी व अमित शाह की सरकार जा रही है। 23 मई के बाद उनके बुरे दिन शुरू हो रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा भाजपा-कांग्रेस में कोई फर्क नहीं, पिछले उपचुनाव में तो केवल मायावती ने समर्थन दिया था, अब तो गठबंधन है।
 उनकी भाषा बदल गयी है। ये वही हैं जिन्‍होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। कहा कि नौजवानों को नौकरी का सपना दिखाए लेकिन वह बेरोजगार होकर घर बैठ गए। 102 व 108 को बर्बाद कर दिया। 100 नंबर वाली पुलिस सेवा को भी खराब कर दिया। उन्‍होंने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए बोले कि ठोंक दो। पुलिस ने निर्दोषों को ठोंक दिया।
पूर्व सीएम ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इन्होंने देश को पीछे किया है। आतंकवाद के नाम पर धोखा दे रहे हैं। जो फौज के एक जवान से डर जाएं वे आतंकवाद क्या खत्म करेंगे। अभी तक के सभी चरणों मे गठबंधन आगे है।
इसीक्रम में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठे गरीब हैं, वह पूंजीपतियों के दलाल हैं। मोदी जाते ही योगी भी बाहर हो जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *