पडरौना,कुशीनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश पांडे के नेतृत्व में आज परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए पुनः जूनियर हाईस्कूल में जाकर समाप्त हुआ। वहां एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम बिष्णु के छठे अवतार थे उन्होंने समाज की भलाई के लिए निरंतर लड़ाई लड़ते रहे ,और समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था ।
हमें उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है, जिससे समाज दिशा विहीन ना हो सके । इस मौके पर युवा नेता सोनू तिवारी ने कहा कि परशुराम कोई साधारण मानव नहीं थे उन्होंने समाज में फैली तमाम तरह के कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया और उसे समाप्त कर एक स्वच्छ समाज की आस्थापना के लिए निरंतर अपना उपदेश देते रहें ।
प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
इस बावत आज मंगलवार को पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में सुबह से इस जयंती के अवसर को लेकर लोग इकट्ठा होना चालू हो गए थे। जयंती के मौके पर भगवान परशुराम का भव्य झांकी बनाया गया था ।यहां से भारी जुलूस की शक्ल में पैदल बाइकों ,चार पहिया वाहनों से जुलूस निकला जो नगर के तिलक चौक, दरबार रोड, अंबे चौक ,बेलवा चूंगी, धर्मशाला रोड ,शहाबगंज बावली चौक बलोचहां चुंगी ,रामकोला रोड ,सुभाष चौक होते हुए पुनः जूनियर हाईस्कूल में पहुंचा ।
इस दौरान सभी लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया और संकल्प लिया की उनके बताये गए रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे।इस मौके पर राजा पांडे ,अंकित पांडे ,संजीव मिश्र ,शंभू पांडे राजकिशोर तिवारी घनश्याम पांडे मुरली तिवारी राजेंद्र पांडे अशोक पांडे ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Leave a Reply