[object Promise]
फतेहपुर।माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षा में प्रशासन की सख्ती का असर साफ देखने को मिल रहा है। जनपद समेत प्रदेश भर में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा छोड़ रहे है। बुधवार को प्रथम पाली में आठ से 11.15 पर हाईस्कूल केवल बालिकाओ के लिये गृह विज्ञान व द्वितीय पाली में दो बजे से 5.15 तक इण्टर मीडियट वाणिज्य संकाय के अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल का प्रश्न प्रश्नपत्र रहा।
नकल विहीन परीक्षा कराने को तत्पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा नामित अफसरो द्वारा परीक्षा केंद्रों की निरन्तर निगरानी की जाती रही। जबकि परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक के नेतृव में सचल दस्तों द्वारा कक्षो व परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाती रही।
बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराये जाने के लिये इस बार शासन ने अपनी रणनीति में बदलॉव करते हुए केंद्र व्यवस्थापको व जिला विद्यालय निरीक्षकों की मनमानी रोकने के लिये जिलों की मॉनिटरिंग करने के लिये प्रदेश के सभी 75 जिलों में अलग-अलग अफसरों की तैनाती की गयी है।
वहीं डायट प्राचार्य एवं अन्य अफसरो को निगरानी में लगाया गया है। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले के अफसरो को लगातार दिशा निर्देश जारी किये जा रहे है। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराये जाने के लिये जिला प्रशासन एव शिक्षा विभाग के अफसर निरन्तर केंद्रों का दौरा कर केंद्र व्यवस्थापको पर सख्ती बरतने के साथ साथ व्यवस्थाओं पर नजर बनाये हुए है। प्रश्नपत्रों को आउट करने वाले एव साल्वर गैंग की टोह के लिये लगातार खुफिया विभाग सक्रियता बनाये रहा। परीक्षा प्रारम्भ होने से उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्रों पर जमा करने तक पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिये मुस्तैद रहे।
Leave a Reply