बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, अभी डिस्चार्ज नहीं

[object Promise]

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज करवा रहीं बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है। हालांकि, अभी उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।

वह कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। डिस्चार्ज करने पर फैसला बाद में होगा। बता दें कि कनिका कपूर नौ मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं, इसके बाद वह कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शरीक हुई थीं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देश भर में हंगामा मच गया था।

जिसके बाद वह लखनऊ के जिस फ्लैट में रहती थीं उसे सैनिटाइज किया गया और इलाज के लिए उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती करवाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *