लखनऊ/सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश में एप्पल कंपनी के एक मैनेजर को पुलिस की चेकिंग के दौरान गाड़ी ना रोकना बेहद महंगा पड़ गया है। पुलिस की चेकिंग के दौरान कार न रोकने पर कार पर गोली चलाई । इसके बाद कार अंडरपास के पिलर से टकरा गई और कार में सवार एपल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की मौत हो गई।विवेक मूल रूप से सुल्तानपुर कुड़वार क्षेत्र के सरैंया माफी गांव के रहने वाले थे।
यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल (शुक्रवार) रात घटित हुई है। दरअसल यहाँ के एक प्रमुख मार्ग पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे एक कार पुलिस के बैरिकेट्स की और तेजी से बढ़ रही थी। कार को देख कर पुलिस ने उसे रोकने का इसरा किया लेकिन कार चला रहे व्यक्ति विवेक तिवारी ने गाड़ी रोकने के बजाये उसकी रफ्तार और तेज कर दी।
इसके बाद एक सिपाही ने कार पर गोली चला दी जिस वजह से कार एक खंबे से टकरा गई और विवेक तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कार में विवेक तिवारी के साथ सना नामक युवती भी थी। सना भी विवेक के साथ मशहूर आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल में कार्यरत है। दोनों सिपाही इस समय गोमतीनगर थाने में हैं, इनका मेेडिकल कराया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि चेकिंग दौरान काले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार को रोकने का इशारा किया गया। कार सवार ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी, जिससे पुलिस की बाइक पर सवार दो कॉन्टेबल को चोट लग गई। इनमें से एक ने कार पर गोली चला दी। विवेक तिवारी एपल में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। विवेक नए आईफोन की लॉन्चिंग करके लौट रहे थे। विवेक तिवारी के परिवार में दो बहने हैं। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो बात बढ़ गई और कॉन्स्टेबल ने विवेक पर गोली चला दी। एसएसपी के मुताबिक आरोपी कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है।
लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गोमतीनगर थाने में कॉन्स्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता सना खान ने बताया है कि शुक्रवार देर रात अपने साथ काम करने वाले विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थीं।सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के पास उनकी गाड़ी खड़ी थी, तभी सामने से दो पुलिसवाले आए और इन्होंने बचकर निकलने की कोशिश की। वहीं, घटना के वक्त विवेक के साथ गाड़ी में मौजूद सहकर्मी सना का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने बाइक दौड़ाकर विवेक के गले में गोली मारी। सना की शिकायत पर ही हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि दो अन्य पुलिसवालों ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह नहीं रुके और कॉन्स्टेबल ने गोली चला दी। इसके बाद घबराकर उनकी कार अंडरपास के पिलर से टकरा गई और विवेक को गहरी चोट आई। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
मौके पर आला-अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। विवेक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से एसएसपी ने बताया कि बच निकलने के चक्कर में विवेक की गाड़ी ने एक पुलिसवाले की मोटरसाइकल को भी टक्कर मारी। इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल प्रशांत चैधरी ने एक फायर किया, जिसके बाद बुलेट कार के विंड शील्ड को पार कर गई।
Leave a Reply